द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : जारचा थाना क्षेत्र में महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव बाथरूम के अंदर मिला है। रश्मि गौतम जारचा थाने में तैनात थीं और वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर एडीसीपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला सब इंस्पेक्टर के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
