-देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से जुटेंगे लोग
-प्रतिभा सम्‍मान समारोह का भी होगा आयोजन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की जयंती भव्‍य रूप में मनाई जाएगी। गुर्जर महासभा के द्वारा 31 अक्‍टूबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित पटेल लोक संस्‍कृति संस्‍थान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से हजारों लोग जुटेंगे। पटेल जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्‍मान समारोह का भी आयोजन होगा। विभिन्‍न क्षेत्र में श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वालों को विशेष रूप से सम्‍मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्‍य संयोजक व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष राजकुमार नागर ने बताया कि एक भारत श्रेष्‍ठ भारत संकल्‍प के साथ जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है।

होंगे सांस्‍कृतिक कार्यक्रम
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्‍ट्रीय महामंत्री बच्‍चू सिंह बैंसला ने बताया कि संगठन के द्वारा समाज में फैली विभिन्‍न कुरीतियों को दूर करने व समाज कल्‍याण के विभिन्‍न क्षेत्रों में सतत कार्य कर रही है। महासभा के प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रवीर नागर ने बताया कि पटेल जयंती पर हो रहे कार्यक्रम में अंतरराष्‍ट्रीय लोक कलाकार ब्रहृमपाल नागर व उनकी टीम के द्वारा विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर डीएन सिंह, रामप्रकाश मावी, सुखबीर सिंह आर्य, इलम सिंह नागर, शेर सिंह भाटी, अमरजीत चौधरी, सुधीर नागर, नि‍तीश नागर, कृष्‍णपाल गुर्जर, पंचशील गुर्जर, शिवा भाटी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।