-मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के अंतर्गत होगा काम
-दादरी विधानसभा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के अंतर्गत प्राचीन मंदिरों में विकास कार्य कराया जा रहा है। दादरी विधानसभा के दो मंदिरों प्राचीन बेरी वाला मंदिर व श्री सिद्ध कुटी मंदिर में लगभग दो करोड़ से विकास कार्य होगा। विधायक तेजपाल नागर ने विकास कार्यों का शिलान्‍यास किया। योजना के तहत प्राचीन बेरी वाला मंदिर के पर्यटन विकास कार्य के लिए 117.47 लाख व गुलावली गांव में स्थित श्री सिद्ध कुटी मंदिर के विकास कार्य हेतु 71.69 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीणों ने विधायक तेजपाल नागर का आभार जताया। विकास कार्यों के पूर्ण होने से दोनों धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विकास कार्यों को मिल रही गति
इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा। इस अवसर पर सुभाष चौहान, गिर्राज चौहान, श्यामसुंदर चौहान, सुधीर चौहान, राकेश शर्मा, बलवंत शर्मा, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, रविंद्र चौहान, सचिन चौहान, बाबू शर्मा, रोहताश शर्मा, बेगराज चौहान, चारणी चौहान, महेंद्र, धर्मेंद्र गिरी, मास्टर प्रेमचंद शर्मा, गोपाल शर्मा, जसवंत शर्मा, अनिल चपराना, सचिन चपराना, तेजपाल हरसाना, राकेश शर्मा, मास्टर ओंकार, रवि कसाना, भंवर सिंह, धनंजय भड़ाना सहित बड़ी संख्‍या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।