-दो अधिकारियों की सेवाएं कर दी समाप्‍त
-सीईओ ने दो अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

द न्‍यूज गली, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्‍ण करुणेश के द्वारा दिए गए आदेश का भी प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों पर असर नहीं हुआ। लापरवाह अधिकारियों ने जलनिकासी व्‍यवस्‍था को सही करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। मंगलवार को हुई बारिश में नोएडा में विभिन्‍न स्‍थानों पर कई फ‍िट तक पानी भर गया। पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। बरौला गांव में बारिश का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नाराज सीईओ ने दो अधिकारियों की सेवाएं समाप्‍त कर दी और दो को प्रतिकूल प्रविष्‍टी दी है। सीईओ की कार्रवाई के बाद अन्‍य विभाग के अधिकारियों में खलबची मची हुई है।

इन पर हुई कार्रवाई
सीईओ ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जल भराव की समस्‍या का स्‍थाई समाधान किया जाए। लगभग एक सप्‍ताह पूर्व सीईओ ने कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की थी। बावजूद अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। मंगलवार को हुई बारिश में नोएडा में दोबारा जगह-जगह जलभराव हो गया। मामले की गंभीरता व लापरवाही को देखते हुए सीईओ ने जूनियर इंजीनियर पार्थ राठौर व सुपरवाइजर मांगेराम की सेवाएं समाप्‍त कर दीं। साथ ही प्रबंधक करण सिंह त्‍यागी व रमेंद्र को प्रतिकूल प्रतिष्‍टी जारी की है। सीईओ की कार्रवाई को लोगों ने सराहा है।