द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बहुप्रतीक्षित चार मूर्ति अंडरपास का निर्माण कार्य दिवाली तक पूरा होने की उम्मीद है। मंगलवार को दादरी विधायक Tejpal Nagar ने निर्माणाधीन अंडरपास का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय सीमा में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।
लाखों लोगों को मिलेगी राहत
विधायक ने कहा कि करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह अंडरपास ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को जाम से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और विकास को नई गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विधायक को निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और परियोजना को शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाए।
लंबे समय से चल रही थी मांग
उन्होंने कहा कि चार मूर्ति अंडरपास केवल एक यातायात परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि Deepak Yadav, एडवोकेट Narayan Gupta, Greater Noida Industrial Development Authority के सीनियर मैनेजर Prabhat Shankar, मैनेजर Nitish Kumar सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
