द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सदस्‍यों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। सदस्‍यों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले प्रमुख गांवों एवं शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। सदस्‍यों ने प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन से वार्ता की और उन्‍हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गांव बरसात,बिसायचपुर,झालडा, तालडा, कनारसी, डाढा, चूहड़पर खादर, सेक्टर xu 3 आदि की समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बरसात गांव के मुख्य रास्ते का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके दोनों तरफ इंटरलॉक ईट का कार्य पूर्ण नहीं करने की वजह से गांव के लोगों में भारी रोष है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गांवों में मुख्य रास्तों,स्ट्रीट लाइट, शमशान घाट, गंदगी आदि की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
ओएसडी रामनायन ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह नागर, धर्मेंद्र भाटी, रविंद्र नागर, श्याम सुंदर, रोहतास नागर, प्रताप नागर, सुरेन्द्र सिंह, मूलचंद शर्मा, बॉबी गुर्जर, राकेश बंसल आदि लोग मौजूद थे।