द न्‍यूज गली, दिल्ली : एआईएमएनए (An International Malayalee Nurses Assembly) द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस समारोह का आयोजन दिल्ली के दरियागंज स्थित क्वैद-ए-मिल्लत सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में जेपी हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज, बुलंदशहर के नर्सिंग एडवाइजर एवं टीएनएआई उत्तर प्रदेश शाखा की नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. प्रवीण प्रकाश को पीएचडी इन नर्सिंग की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। जिसका विषय था Our Nurses, Our Future: Empowered Nurses Save Lives। समारोह में देशभर से नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविद, स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं नर्सिंग प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। डॉ. प्रवीण प्रकाश को नर्सिंग शिक्षा, अनुसंधान एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस कुरियन जोसेफ, आईपीएस अधिकारी निधिन वल्सन तथा वरिष्‍ठ पत्रकार निशा पुरुषोत्तमन सहित अन्‍य लोग मौजूद थे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, ई-मैगजीन विमोचन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग प्रोफेशनल्स का सम्मान भी किया गया। ज्ञात हो कि टीएनएआई उत्तर प्रदेश शाखा की नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च कमेटी के चेयरपर्सन के रूप में डॉ. प्रवीण प्रकाश नर्सिंग छात्रों एवं शिक्षकों के बीच रिसर्च, प्रोफेशनल डेवलपमेंट और एविडेंस बेस्ड प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।