-मांग पूरी होने तक दिन में धरना देने का निर्णय
-सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स रही तैनात
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कई किसान संगठनों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरना दिया। धरने में विभिन्न गांवों के किसानों के साथ ही सपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। किसानों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा को देखते हुए प्राधिकरण कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात था। किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कई घंटे तक प्रदर्शन के बाद किसान वापस लौट गए। किसान संगठनों ने मांग पूरी होने तक दिन-दिन में धरना देने का निर्णय लिया है।
Greater Noida: अपनी मांगों के समर्थन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन @OfficialBKU @OfficialGNIDA pic.twitter.com/Aa3KJnckH9
— The News गली (@The_News_Gali) September 9, 2026
यह है मांग
किसान नेता रूपेश वर्मा का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के नए कानून को संसद ने पास कर दिया है, लेकिन यहां पर नया कानून अभी तक लागू नहीं किया गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों की आबादी का प्रकरण लटका हुआ है। अभी तक उसे हल नहीं किया गया है। पूर्व में किए गए प्रदर्शन के बाद हमें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही किसानों की मांग पूरी हो जाएगी। किसानों की कई मांग प्राधिकरण बोर्ड से अनुमोदित होकर शासन को जा चुकी है। लेकिन शासन स्तर से उस पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में मांग पूरी होने तक दिन-दिन में धरना देने का निर्णय लिया गया है।

