-भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा
-यात्रा में बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से शुरू हुई यात्रा परीचौक होते हुए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर समाप्त हुई। यमुना प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर किसानों ने यमुना प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक शाही को सरकार के नाम गौतम बुद्ध नगर के किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान में वंदे मातरम के नारे लगाए गए। किसानों ने कहा कि यदि 18 अगस्त तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो 24 अगस्त को यमुना प्राधिकरण पर विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
किसानों ने दिया संदेश
यात्रा के माध्यम से किसानों ने सरकार को अपना संदेश दिया। मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से सरकार को यह संदेश दिया गया कि किसान अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना चाहते हैं। सरकार को किसानों के हित में तत्काल निर्णय लेने चाहिए। भाकियू के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने बताया कि माध्यम से सरकार से मांग की है कि किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का भुगतान किया जाए। आबादी, लीजबैक, शिफ्टिंग के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए, 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड की नीति लागू की जाए, युवाओं को रोजगार और प्रभावित परिवारों का पुनर्वास दिया जाए व न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और किसानों का कर्ज माफ करें। इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर, जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान, अजीत अधाना, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, मटरू नागर, लाला यादव, राकेश, प्रकाश फौजी, अमित डेढ़ा, जगत प्रधान, ललित चौहान, बेली भाटी, बेगराज प्रधान, भगत सिंह प्रधान, विनोद पंडित, योगेश भाटी, संदीप खटाना, अमित जैलदार, शोभित गुर्जर, सुंदर खटाना, सचिन कसाना, धर्मपाल स्वामी, लाला चौधरी, योगेश रनहैरा, मनीष, बिरजू, संजू नागर, संदीप चपराना, पवन नागर, प्रदीप नागर, बिल्लू योगी, नंबरदार प्रिंस, गुल हसन, भरत, नवनीत खटाना, मोनू शर्मा, मंडी श्याम नागर, अजीत गैराठी, रोहतास चपराना, जगदीश, इंद्रजीत गैराठी, प्रेम चंदीला, चिराग बैसला, राजमल, ऋषि पंडित, सुभाष सलारपुर, भिखारी प्रधान इंद्रेश चेची सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
