-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दी गई जानकारी
-छात्राओं को सैनेटरी पैड किया गया वितरित
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उच्च प्राथमिक विद्यालय झट्टा में छात्राओं एवं उनकी माताओं के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Havells India Limited, बाला ट्रिपल ई केयर एलएलपी एवं QRG Foundation के सहयोग से छात्राओं एवं उनकी माताओं को सैनिटरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नारी सम्मान एवं स्वस्थ नारी के महत्व पर आधारित श्लोकों के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका रावत, Havells India Limited ने बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सही जानकारी और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभित ने बाला ट्रिपल ई केयर एलएलपी की ओर से वैष्णवी एवं मुस्कान ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं साझा NGO की ओर से शिवांश ने अभिभावकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विषयों पर जागरूक करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश पीलवान ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सैनिटरी सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य छात्राओं एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है।
विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक
कार्यक्रम के बाद विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता SMC अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने की। बैठक में विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के हित में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए अपने सुझाव रखे। इसी दौरान विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) का भी आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं घर पर अध्ययन के वातावरण सहित विभिन्न विषयों पर अभिभावकों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उनकी माताओं को सैनिटरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
