-विभाग ने जिले में चलाया था विशेष अभियान
-विभिन्न स्थानों से एकत्र किए गए 18 नमूने
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अक्सर सुनने में आता है कि अशुद्ध खाद्य पदार्थ खाने से लोग बीमार पड़ जाते हैं। लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिले इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद टीम ने लगभग 2700 किलो हल्दी व मिर्च का सील कर दिया। साथ ही विभिन्न स्थानों से 18 खाद्य पदार्थ का नमूना एकत्र कर उसे जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

यहां हुई कार्रवाई
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा ने जहांगीरपुर जेवर तहसील स्थित एसपीआर स्पाइसेस एंड सीज़निंग प्रा0लि0 मसाला पैकिंग इकाई से 01 नमूना खुली कशमीरी मिर्च का एवं 01 नमूना हल्दी पाउडर का खुला व 01 नमूना पैक्ड लिया गया। अवशेष 199 किग्रा खुली कश्मीरी मिर्च व 2479 किग्रा हल्दी पाउडर जो कि बाहर से पैकिंग के लिए मंगाई गई थी, के निर्माण संबंधी अभिलेख आदि मौके पर न होने के कारण सीज कर दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पाण्डेय ने सेक्टर-57 नोएडा स्थित टुडे इंडस्ट्रीज प्रा0लि0 मसाला निर्माण इकाई से हल्दी साबुत व हल्दी पाउडर का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह द्वारा काव्यम फूड्स कासना स्थित मसाला निर्माण इकाई से लाल मिर्च पाउडर, साबुत लाल मिर्च, धनिया पाउडर व साबुत धनिया का 01-01 नमूना लिया गया। इसी प्रकार अन्य स्थानों से भी नमूने संग्रह कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
