-सावन के गीतों पर महिलाओं ने दी प्रस्तुति
-सभी महिलाओं को किया गया पुरस्कृत
द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर चाई-4 स्थित एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो सोसाइटी में हरियाली तीज का पावन पर्व उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसायटी के लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन केबी central by avora ग्रुप के सौजन्य व प्रायोजन से किया गया।

बाटे विशेष उपहार
कार्यक्रम में केबी central by avora ग्रुप के नवीन जिंदल व वेद प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीज उत्सव के दौरान सोसाइटी की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर लोकगीतों, सावन के गीतों और मनमोहक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर केबी central by avora ग्रुप की ओर से उपस्थित सभी महिलाओं को विशेष उपहार व मिठाइयां भेंट कर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सोसाइटी के सिक्योरिटी मेंबर गौरव चौधरी की विशेष भूमिका रही। जिनके प्रयास व समन्वय से केबी cental by avora ग्रुप ने यह पूरा कार्यक्रम स्पॉन्सर किया।कार्यक्रम में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के बोर्ड ऑफ मेंबर्स गौरव चौधरी, अमित मिश्रा, चारु अग्रवाल, प्रवीण गोयल और डॉ. हर्षवर्धन महाजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों व सोसाइटी निवासियों ने भारतीय संस्कृति के उत्सव की सराहना की और कार्यक्रम को सफल व यादगार बनाने के लिए केबी central by avora ग्रुप का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

