द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: Accurate College of Pharmacy में Mental Health & Drug Abuse विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Metro Hospital की विशेषज्ञ Dr. Akansha Malhotra ने विद्यार्थियों को तनाव, चिंता, अवसाद एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच विशेषज्ञ की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर Dr. AK Rai ने Dr. Akansha Malhotra का स्वागत करते हुए उनके महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं B.Pharm और D.Pharm के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।