-IIA के वार्षिक कैलेंडर का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन
-वर्तमान औद्योगिक चुनौतियों पर होगा विचार-विमर्श

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) की शीर्ष संस्था इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) 35वीं वार्षिक आम सभा (AGM) एवं प्रतिष्ठित एमएसएमई अवार्ड-2026 का आयोजन ग्रेटर नोएडा में होगा। AGM, IIA के वार्षिक कैलेंडर का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन है। जिसमें देश भर के उद्योगपति, उद्यमी, नीति निर्माता और हितधारक पिछले वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा करने, वर्तमान औद्योगिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और MSME क्षेत्र के सतत विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए एकत्रित होते हैं। कार्यक्रम में 1500 से अधिक उद्यमियों के हिस्‍सा लेने की उम्‍मीद है। ज्ञात हो कि 1985 में उद्यमियों के एक छोटे समूह के रूप में शुरू हुई IIA वर्तमान में 8 राज्यों और 52 चैप्टर्स में फैले 16,000 से अधिक सदस्यों के मजबूत नेटवर्क के साथ भारत का सबसे बड़ा MSME संगठन बन गया है। इस वर्ष कार्यक्रम की केंद्रीय थीम MSME ग्रोथ, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और विकसित भारत @2047 है।

AGM एवं MSME के मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम में वार्षिक समीक्षा 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड वित्तीय विवरणों का प्रस्तुतीकरण एवं अनुमोदन होगा। नीतिगत विचार-विमर्श: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, भुगतान में देरी, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, निर्यात प्रोत्साहन, ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग और MSME के लिए सरकारी योजनाओं पर गहन चर्चा होगी। तकनीकी सत्र: विशेषज्ञों के साथ टेक्नोलॉजी टॉक,प्रेरणादायक सत्र: प्रसिद्ध बिजनेस मोटिवेशनल स्पीकर राहुल जैन के साथ संवाद।MSME अवार्ड 2026: इनोवेशन, निर्यात, उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों का सम्मान। विजन डॉक्यूमेंट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए MSME को मजबूत करने के रोडमैप का अनावरण। कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य कैबिनेट मंत्री, MSME मंत्रालय और उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ IAS अधिकारी, सहित NCR और उत्तर प्रदेश भर के 1000 से अधिक प्रमुख उद्योगपति, उद्यमी और बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे। AGM सरकार और अन्य हितधारकों के लिए MSME क्षेत्र की आकांक्षाओं और चिंताओं के बारे में एक मजबूत संदेश देगा, जो देश में 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देता है।