द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा लुक्सर जेल में महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दूध देने वाली गाय का दान किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अंकिता सिंह ने कहा कि जेल में बंद महिलाएँ भी हमारी ही तरह इंसान हैं। यदि हम उनके जीवन में आशा, सम्मान और सहयोग का संचार कर सकें, तो इससे बड़ा धर्म कोई नहीं। हमें समाज के हर उस व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, जिसे हमारी जरूरत है। इस अवसर पर क्लब की एनिमल वेलफेयर चेयरपर्सन माला ऋषि ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, करुणा और जागरूकता का संदेश देते हैं तथा इनर व्हील की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इस अवसर पर अंजू गर्ग द्वारा महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, जेलर संजय शाही, डॉ. रोहित, रोहित निगम, प्रोजेक्ट चेयरमैन उमा गोयल, संतोष गुप्ता, प्रतिभा सिसोदिया, अनीता सिंघला, करुणा भल्ला, सोनिका, दीपा, डॉ. ईहा,अनीता, शैली गर्ग सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित थे।