-एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में कराई जा रही थी धांधली
-प्रौक्सी सर्वर के माध्यम से कराई जा रही थी नकल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले गिरोह को पकड़ने में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गिरोह के द्वारा अपने नेटवर्क का संचालन नॉलेज पार्क में बाला जी डिजिटल जोन, बौधी तारू इंटरनेशनल स्कूल से संचालित किया जा रहा था। मौके पर पहुंचकर एसटीएफ ने गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से एसटीएफ ने 50 लाख रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रदीप चौहान, अरुण कुमार, संदीप भाटी, निशांत राघव, अमित राणा, शाकिर मलिक व विवेक कुमार के रूप में हुई है।

ऐसे कराते थे नकल
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपितों के द्वारा एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर लगाकर व परीक्षा में अपना अभ्यर्थी बैठाकर नकल कराई जा रही है। आरोपितों के द्वारा परीक्षा में लगे कंपनी के सर्वर को बाइपास कर प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से स्क्रीन शेयरिंग विवर अप्लीकेशन का प्रयोग कर परीक्षा में केंद्र के बाहर से पेपर साल्व कराने का तरीका निकाला था। नकल कराने के लिए आरोपितों के द्वारा प्रति अभ्यर्थी चार लाख रुपए लिए जाते थे। इसमें से 50 हजार रुपए अभ्यर्थी को लाने वाले व्यक्ति को दिया जाता था। बाकी का पैसा अन्य आरोपितों के बीच बंटता था। आरोपितों के खिलाफ एसटीएफ ने नॉलेज पार्क कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।



