द न्‍यूज गली,नोएडा: पृथ्वी दिवस पर श्री रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस नोएडा आश्रम द्वारा छपरौली एवं मंगरोली गांव में स्वच्छ, स्वस्थ एवं महिला शसक्तीकरण अभिवादन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक विभिन्न स्कूलों के छात्र, छात्राओं, प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। हार्टफुलनेस की ध्यान पद्धति के अनुसार रिलेक्सेशन के साथ अल्प ध्यान कराया गया। मिशन के तत्वाधान में अगले एक वर्ष तक अनवरत रूप से चलने वाले स्वच्छता अभियान के विभिन्न पहलुओं को समझाया गया एवं स्वछता के प्रति सभी लोगों में जागरूकता का विकास किया गया। कार्यक्रम में मिशन द्वारा आयोजित करने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई ।

स्‍वच्‍छता की शपथ
विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए उनके सहयोग एवं सहायता के साथ-साथ छात्र और शिक्षक किस प्रकार से अपना सहयोग अधिक प्रभावशाली बना सकते है इस पर जोर दिया गया। मिशन की ओर से प्रीतिभान ने हार्टफुलनेस द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को समझाया। छात्रों को इन कार्यक्रमों में निशुल्क भाग लेकर स्वयं का विकास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपना सहयोग देखे कि सहमति जताई। स्कूलों से आए प्रधानाचार्यों ने भी अपने विचार व्यक्त कर इस वृहद अभियान की आवश्यकता पर जोर दिया और अपने भरपुर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सीआरआर स्कूल, ग्रेट कोलंबस, उत्पल स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, गोविंद पब्लिक स्कूल, इंस्पायर ग्लोबल स्कूल, SRB स्कूल, शांति इंटरनेशनल एवं भवानी स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।