-दोनों गाडि़यों का पीछे का शीशा टूटा
-नीचे टहलने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से हो सकता था घायल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटी में प्लास्टर गिरने के कारण आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। बृहस्पतिवार को अजनारा होम्स सोसायटी में एक बड़ी घटना होने से बच गई। आंधी व बारिश के दौरान सोसायटी में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर ओपन एरिया में खड़ी दो कार के ऊपर गिरा। इस कारण दोनों कार का पीछे वाला शीशा टूट गया। तेज आवाज होने पर सोसायटी के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई है और कार के नुकसान का मुआवजा देने की मांग सोसायटी प्रबंधन से की है।
लोग हो सकते थे चोटिल
आंधी व बारशि के कारण सोसायटी में लोग बाहर नहीं टहल रहे थे। घटना के दौरान यदि कोई व्यक्ति बाहर की तरफ टहल रहा होता तो प्लास्टर का टुकड़ा उसके ऊपर भी गिर सकता था। सोसायटी के लोगों निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि सोसायटी में पहले भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इस कारण सोसायटी परिसर में आने-जाने के दौरान डर व्याप्त रहता है। ज्ञात हो कि हाल ही में कई सोसायटी में प्लास्टर का टुकडा़ गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए थे।
