-आंधी से विभिन्‍न स्‍थानों पर गिरे बोर्ड, बिजली के पोल व पेड
-वाहनों को हुआ नुकसना व कुछ लोगों को आई चोट

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पिछले कुछ दिनों के दौरान गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बृहस्‍पतिवार दिन में आई तेज आंधी व बारिश से लोगों को राहत तो मिली लेकिन आंधी के कारण विभिन्‍न स्‍थानों पर गिरे बोर्ड व पेड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि आंधी के कारण गिरे पेड़ व बोर्ड से कई स्‍थानों पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचकर संबंधित विभाग की टीम ने व्‍यवस्‍थाओं को सुचारू किया जाम खुलवाया। बारिश के कारण मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

एक्‍सप्रेस वे पर जाम
आंधी के कारण एनएच-91 पर लुहारली टोल प्‍लाजा के पास प्राधिकरण का एक बार्ड गिर गया। यह बोर्ड वहां से गुजर रही एक कार पर गिरा, इस कारण कार का काफी हिस्‍सा छतिग्रस्‍त हो गया। घटना में कार सवार भी मामूली रूप से घायल हो गया। बोर्ड गिरने से एक्‍सप्रेस वे पर जाम लग गया, मौके पर पहुंची टीम ने बोर्ड हटवाकर जाम खुलवाया। वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी एक होल्डिंग टैंपों पर गिर गई। होल्डिंग गिरने से टैंपा छतिग्रस्‍त हो गया। अल्‍फा एक सेक्‍टर में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। सूरजपुर न्‍यायालय परिसर के पास आंधी में बिजली का पोल गिर गया, इस कारण बड़ी घटना होने से बच गई।