द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्धनगर में 12 सितंबर को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सूरजपुर स्थित गौतमबुद्धनगर न्यायालय परिसर में होने वाली लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।लोक अदालत में सेवा संबंधी मामले, आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से संबंधित मामले, बिजली और पानी से जुड़े मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद और प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा ऐसे अन्य विवादों का भी निस्तारण किया जाएगा, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति और सद्भावना के आधार पर समझौता करने के इच्छुक हों। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल ने नागरिकों से अपील की है कि संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।