द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:नॉलेज पार्क स्थित ग्लोबल इंस्टिट्यूट में ओरिएंटेशन कार्यक्रम नवांकुर का आयोजन किया गया। कॉलेज में नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। अनुशासन समिति से डॉ एस के रूहेला, राहुल त्यागी ने अनुशासन का महत्व रेखांकित किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ लोकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ने एवं AI के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा आप उच्च पद, अच्छा वेतन केवल अपने कौशल विकास के द्वारा प्राप्त कर सकते हो। मंच का संचालन माधवी ने किया। इस दौरान सभी विभागों की टीम ने उत्कृष्ठ योगदान दिया।



