-सभी लड्डू में लगी हुई थीं फंफूदी
-यात्री ने एयरपोर्ट प्रबंधन से दर्ज कराया कड़ा विरोध

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: हाल ही में विश्‍वभर में चर्चा का केंद्र बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक बार भी फ‍िर चर्चा में है, लेकिन इस बार की चर्चा विवाद के कारण है। विवाद एयरपोर्ट के फूड जोन से खरीदे गए लड्डू को लेकर मचा हुआ है। यात्री ने 799 रुपए का लड्डू खरीदा, जब उन्‍होंने पैकेट खोला तो सभी लड्डू में फंफूदी लगी हुई थी। साथ ही उसमें से बदबू भी आ रही थी। यात्री ने एयरपोर्ट प्रबंधन से मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया है। साथ ही एक्‍स पर भी लड्डू की फोटो शेयर कर आपत्ति जताई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लिया है। खराब लड्डू के मामले में लोगों के द्वारा भी कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है।

यह थी एक्‍सपायरी डेट
यात्री स्‍पप्निल कुमार गांधी ने 3 अगस्‍त को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा की थी। एयरपोर्ट के फूड जोन से उन्‍होंने काजू कतली व लड्डू खरीदा था। 400 ग्राम के लड्डू की कीमत 799 रुपए थी। घर पहुंचकर जब यात्री ने लड्डू का पैकेट खोला तो उसमें से बदबू आ रही थी। सभी लड्डू में फंफूदी लगी थी। लड्डू के पैकेट पर एक्‍सपायरी डेट 6 जून की दर्ज थी। इतना महंगा लड्डू खराब निकलने के बाद यात्री ने एयरपोर्ट प्रबंधन से विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई और पूरा पैसा वापस दिलाने की मांग की है।