द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो के द्वारा तीज महोत्‍सव का आयोजन उत्‍साह के साथ किया गया। क्लब की सदस्‍य तरूणा गर्ग ने बताया कि गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी क्लब की महिलाओं ने अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने गेम खेलकर, डांस कर व झुला झुलकर तीज महोत्सव को सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रो0 स्वाति गुप्ता ने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुनीता शर्मा व हिमानी वार्ष्णेय उपास्थि रही। सुधा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं मेहंदी लगाकर पहुंची। बच्चों ने भी कार्यक्रम में भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन युक्ति बंसल व अवनी गर्ग ने किया। क्लब की तरफ़ से आयोजित तीज महोत्सव में ऋतु जैन, पूजा शर्मा, प्रीति राठी, सरिता शर्मा, सुनीता कसाना, प्रीति अग्रवाल, अंजलि बंसल, शीतल गर्ग, निधि गर्ग, अनीता आर्य, मेघा गोयल सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।