-रविवार को सेक्टर में होगा RWA का चुनाव
-अंतिम दौर में सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर अल्फा-2 में कई वर्ष बाद मतदान के माध्यम से चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी देवेश मावी, कैलाश भाटी, सविता शर्मा, एलएस चौहान व राकेश शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष के पांच प्रत्याशियों में एक मात्र महिला उम्मीदवार सविता शर्मा भी हैं। सभी ने अपना-अपना पैनल बनाया हुआ है। खासबात बात है कि सभी ने अपने-अपने पैनल में जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान रखा है। पिछले कई दिनों से पूरा सेक्टर चुनावी रंग में रंगा हुआ है। सभी प्रत्याशी पूरे दल-बल के साथ प्रचार में लगे हैं। RWA चुनाव में इस बार अंदरखाने लोगों ने नया बदलाव लाने की तैयारी कर ली है। रविवाश शाम को सेक्टर के नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। देखना है ऊंट किस करवट बैठता है।
प्रत्याशियों के बड़े वादे
चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के द्वारा जीत दर्ज करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गई हैं। उसमें से कुछ तो ऐसी हैं जो पूरी नहीं हो सकती हैं। प्रचार के अंतिम दौर में रविवार को सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का एहसास कराया। सेक्टर के 1433 मतदाता रविवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर RWA की नई टीम चुनेंगे। चुनाव में एक बात और देखने में आ रही है कि RWA की पुरानी टीम में से कोई भी चुनाव मैदान में नहीं आया। कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं पुरानी टीम का काम अच्छा नहीं था, लोगों में नाराजगी थी इसलिए वह मैदान में नहीं आए। वहीं एक चर्चा यह भी है कि आए दिन की सिरदर्दी, लफडेबाजी व आरोप-प्रत्यारोप से तंग पुरानी टीम मैदान में नहीं आई। सेक्टर के लोगों को उम्मीद है कि चुनी गई नई टीम सेक्टर के लिए कुछ नया करेगी।
