-भाजपा ओबीसी मोर्चा में सुनील भाटी बने पश्चिमी यूपी अध्‍यक्ष
-सविंदर को बनाया गया ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्‍यक्ष

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में भाजपा ने अपने सभी संगठनों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। खास बात है कि इस मजबूती में भाजपा के द्वारा अपने पुराने व जमीनी कार्यकर्ताओं को विशेष अहमियत दी गई है। भाजपा के द्वारा जारी ओबीसी मोर्चा की सूची में गौतमबुद्ध नगर को विशेष अहमियत मिली है। पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता सुनील भाटी को ओबीसी मोर्चा पश्चिमी यूपी का क्षेत्रीय अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। सविंदर भाटी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्‍यक्ष व प्रणीत भाटी को ओबीसी मोर्चा में प्रदेश महामंत्री बनाया है। पार्टी की घोषणा के बाद से कार्यकर्ताओं में खुशी है।

तीनों हैं जमीनी कार्यकर्ता
भाजपा की जीत का आधार ही उनके पुराने व जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। इस कड़ी में सुनील भाटी का नाम सबसे ऊपर आता है। पिछले लगभग 30 वर्ष से जमीनी कार्यकर्ता के रूप में भाजपा को मजबूती दे रहे हैं। समाज के हर वर्ग में उनकी पहुंच है और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर शिरकत करते हैं। प्रणीत भाटी गौतम बुध नगर में भाजपा के पहले जिला अध्यक्ष हैं। वह भी पिछले लगभग 30 वर्षों से अधिक समय से भाजपा में जमीनी व सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें विभिन्न पदों पर अहम जिम्मेदारी दे रखी थी। अब भाजपा ने उन्हें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रूप में समाज में अपनी मजबूत छवि बनाने वाले सविंदर भाटी को भाजपा ने ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इन तीनों को जिम्मेदारी मिलने के बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है। यह तीनों कार्यकर्ता पश्चिमी यूपी में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।