-अभी तक एक-दूसरे को माला पहनाकर हो रहा था चयन
-चुनाव को लेकर सेक्टर में चहलकदमी हुई तेज
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अल्फा एक सेक्टर के लोगों की मतदान से आरडब्ल्यूए का चुनाव होने की इच्छा 15 वर्ष बाद पूरी होने जा रही है। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। जिसके तहत सेक्टर में 6 सितंबर को मतदान होगा। मतदान सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में होगा। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
सेक्टर में 470 वोट
चुनाव के लिए सेक्टर में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अगस्त को होगा। सेक्टर में अभी लगभग 470 मतदाता हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 29 अगस्त से नामांकन पत्र का वितरण शुरू हो जाएगा। अंतिम नामांकन पत्रों का प्रदर्शन 2 सितंबर को होगा। 6 सितंबर को मतदान सुबह 9 से दिन में 2 बजे तक होगा। जिसके बाद मतों की गणना व चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
