द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के द्वारा लोगों की मदद के लिए समय-समय पर सराहनीय कार्य किया जाता है। टीम के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों को स्कूल बैग व पंखे उपलब्ध कराए गए। क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वार पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोनी रामपूर ग्रेटर नोएडा में पढ़ रहे बच्चों को स्कूल बैग व गर्मी से बचने के लिए छत के पंखे उपलब्ध कराए। स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहित बंसल, कपिल गर्ग, शुभम सिंघल, नवीन शर्मा, विनय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

