-आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जला
-आग लगने के कारण का नहीं चल सका पता
द न्यूज गली, नोएडा:नोएडा में सुबह-सुबह आग का कहर देखने को मिला। एक फैक्ट्री में लगी आग ने पास की दूसरी फैक्ट्री को भी चपेट में ले लिया। आग के कारण दोनों फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। आग के कारण आसमान में काला धूंआ छा गया। आस-पास की अन्य फैक्ट्री के लोग भी डर गए। सूचना के बाद फायर विभाग के पांच वाहनों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। गनीमत रही कि आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
सुबह लगी आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नोएडा थाना फेज वन ई-69 में पवित्र प्लास्टिक नाम से कंपनी है। सुबह लगभग सवा आठ बजे सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना के बाद तत्काल फायर विभाग के दो वाहन मौके पर भेजे गए। आग तेज होने के कारण बगल की दूसरी फैक्ट्री भी चपेट में आ गई थी। बड़ी आग को देखते हुए फायर विभाग के तीन और वाहन मौके पर भेजे गए। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्ट्री में रखा काफी सामान जल गया लेकिन कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
