द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस पिक्चरेस्क रिप्रीव (ATS Picturesque Reprieve) परियोजना में गुरुवार को शटरिंग कार्य के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क को सूचना मिली कि निर्माणाधीन भवन में शटरिंग का कार्य करते समय सेफ्टी बेल्ट टूट जाने से दो मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में घायल हुए दोनों मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे
मृतकों की पहचान रईसुल हक (24) पुत्र बदिओर जमाल निवासी पश्चिम बंगाल तथा अब्दुल समद (45) पुत्र सादात रहमान निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच की जा रही है।