-सेक्‍टर-49 कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
-गौतमबुद्धनगर के साथ ही अन्‍य जिलों से भी चोरी किए थे वाहन

द न्‍यूज गली, नोएडा :सेक्‍टर-49 कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्‍यीय वाहन चोरों के गिरोह के 3 सदस्‍यों को पकड़ा है। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के 13 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। इसमें 10 मोटरसाइकिल व 3 स्‍कूटी है। साफ ही पुलिस ने चोरों के पास से एक फर्जी नंबर प्‍लेट भी बरामद की है। गिरफ्तार चोरों की पहचान अमित, मिथिलेश व तीर्थ के रूप में हुई है। जांच में पुलिस को पता चला है कि गौतमबुद्धनगर के साथ ही पास के अन्‍य जिलों से भी वाहन चोरी किए गए थे। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें जेल भेज दिया गया।

सस्‍ते दाम पर बेंचते थे चोरी के वाहन
पूछताछ में चोरों ने पुलिस को बताया कि गौतमबुद्धनगर व अन्य जनपदो से मोटर साईकिल व स्कूटियां चोरी करते है। वाहन चोरी करने से पहले हम लोग चोरी करने वाले वाहन की रैकी करते है तथा मौका मिलते ही उसको चोरी कर लेते थे। चोरी किये हुए वाहनों को एक स्थान पर छिपा देते थे। बाद में मौका मिलते ही राह चलते व्यक्तियो को कम दामो मे बेच देते थे। चोरों के पास से बरामद एक वाहन पर फर्जी नंबर प्‍लेट लगी थी। पुलिस ने बरामद अधिकतर वाहनों की पहचान कर ली है।