द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में परंपरानुसार माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के प्रत्येक परिसर में माँ की चौकी के आयोजन की परंपरा वर्ष 1995 से चली आ रही है तथा इंजीनियरिंग कॉलेज में इसका निर्वहन वर्ष 2005 से किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार, प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के आरंभ में माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए माँ की चौकी का आयोजन किया जाता है। माँ दुर्गा के भव्य पंडाल में माँ वैष्णो देवी के साथ भगवान गणेश , भगवान शिव, राधा-कृष्ण, भगवान राम एवं हनुमान की मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की गई। चौकी का शुभारंभ आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपीचड्ढा, वाइस चेयरमैन सोहेल चड्ढा एवं अर्पित चड्ढा, सेक्रेटरी बीके अरोड़ा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सूद, संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन एकेडमिक्स, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय यादव तथा विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा माँ की पूजा-अर्चना एवं आराधना के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में माँ के भजनों एवं जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। सभी भक्तों ने एक स्वर में मां के विभिन्‍न भजन गाए। कार्यक्रम के अंत में आईटीएस परिवार के सभी सदस्यों ने अपने आगंतुकों एवं अतिथियों के साथ माँ की आरती में भाग लिया तथा माँ का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया।