
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित ग्लोबल इंस्टिट्यूट दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसकी थीम connecting ideas transforming future थी। कांफ्रेस में भारत के साथ मलेशिया स्थित लिंकोलिन विश्वविद्यालय कॉलेज स्थित केंद्र से विश्व के जाने-माने शिक्षाविद एक साथ जुड़े। विषय पर सभी के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। कांफ्रेस की शुरुआत कॉलेज के अध्यक्ष डाक्टर विनोद सिंह, प्राचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा, दा ग्लोबल स्कूल की निर्देशिका तथा उप प्राचार्य डॉ अर्चना सिंह व अन्य के द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में लिंकोलिन विश्वविद्यालय कॉलेज मलेशिया से डाक्टर निधि अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही प्रोफेसर डाक्टर सी. पिलानी चामी, मलेशिया तथा डॉक्टर रितु शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर दयाल सिंह कॉलेज करनाल व अन्य ने वर्तमान समय में शोध की आवश्यकता तथा नए आविष्कारों के द्वारा समाज के सभी वर्गों की उन्नति के विषय में अपने विचार विस्तार से व्यक्त किए। बताया कि किस प्रकार से शिक्षा, शोध, नवीनतम अन्वेषण वर्तमान समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में हाइब्रिड मोड में 90 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा 25 महान शिक्षाविदों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किया।