![](https://www.thenewsgali.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-12-at-7.56.23-PM.jpeg)
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर महान संत रविदास की जयंती मनाई। उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके त्याग और जीवन दर्शन को याद किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि संत रविदास भारत में 15 वीं शताब्दी में जन्मे एक महान संत, समाज-सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे। ईश्वर के प्रति उनका असीम प्रेम और अनुराग था। उन्होंने अपने अनुयायी और सामाजिक लोगों में सुधार के लिए अपने महान कविता लेखनों के जरिए विविध प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिए। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। संत रविदास भारत के उन विशेष महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता भाईचारा का संदेश दिया। इस मौके पर डाक्टर महेन्द्र नागर, गजराज नागर, यूनुस प्रधान, रामसरन नागर, मेहंदी हसन, नवीन भाटी, अकबर खान, विकास जतन, दीपक नागर, कपिल ननका सैफी, सीपी सोलंकी, सुनील, हैप्पी पंडित, राहुल आर्यन, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, गजेन्द्र यादव, जुगती सिंह, मुरारीलाल गौतम, ब्राह्मपाल भाटी, उपेंद्र यादव, मलखान सिंह जाटव, असगर सैफी आदि मौजूद थे।