द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक उत्सव आरमोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में छात्रों ने हिस्‍सा लिया। छात्रों के द्वारा विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की प्रस्‍तुति दी गई। इस अवसर पर आयोजित प्रति‍योगिता में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्‍कृत किया गया। मेजर जनरल सुमित मेहता, विशिष्ट सेवा मेडल, COS, दिल्ली क्षेत्र, अध्यक्ष AIMT समारोह के मुख्य अतिथि थे। मेजर जनरल राजेंद्र बाना, निदेशक, एआईएमटी ने छात्रों को संबोधित किया।

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
उत्सव में इंटर कॉलेज के साथ-साथ इंट्रा कॉलेज प्रतियोगिताओं जैसे प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, एकल गायन, कविता, कैनवास पेंटिंग, गेमिंग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आदि का आयोजन हुआ। छात्रों ने फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों में भी बड़े उत्साह के साथ इस उत्सव में भाग लिया। छात्रों को अपनी प्रतिभा और प्रयासों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न एकल और समूह कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार मिले। खेल समिति के संयोजक डाक्‍टर राहुल वर्मा और डाक्‍टर मृत्युंजय कुमार थे। सांस्कृतिक समिति का नेतृत्व प्रोफेसर शालिनी शर्मा ने किया। वार्षिक उत्सव का भव्य समापन कर्नल दिनेश कुमार त्यागी, रजिस्ट्रार, एआईएमटी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।