द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव उमंग मेले के तीसरे दिन इंद्रधनुष और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्‍चों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। शानदार नृत्‍य के साथ ही सुंदर पेंटिंग बनाई। श्रेष्‍ठ बच्‍चों को कार्यक्रम में पुरस्‍कृत किया गया। इंद्रधनुष में 72 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रमुख वंदना और विनीता ने बताया कि इंद्रधनुष में शर्मिष्ठा श्रीवास्तव प्रथम, नवनीत साहू द्वितीय तथा कृषा गुप्ता तृतीय रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता की समन्वयक कांतिपाल और संतोष ने बताया कि प्रतियोगिता में 54 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

बताया नववर्ष का महत्‍व
तीसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी थे। उन्‍होंने नववर्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान राम का राजतिलक, युधिष्ठिर का राजतिलक इसी दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही हुआ। चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य और शालीवाहन का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाक्‍टर केशव बलीराम हेडगेवार की जन्मतिथि भी इसी दिन है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौहान ने किया । इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, राजेंद्र सोनी, कपिल, संजय सूदन, नौरंग सिंह, अवधेश, मुकुल गोयल, विवेक अरोरा, सतीश गर्ग आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।