द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: राजस्थान के झुंझुनू में श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबरेवाला विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्वान-की-डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 67 विश्वविद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा प्रिया कोरंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 किलो वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रा को बधाई दी।

कड़ी मेहनत का मिला फल
विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डाक्‍टर सिबाराम खारा ने सफलता का श्रेय छात्रा की मेहनत और स्पोर्ट्स संकाय के प्रशिक्षकों को दिया। स्पोर्ट्स विभाग के डायरेक्टर डाक्‍टर कपित दवे और संकाय स्टाफ के मार्गदर्शन में छात्रा ने यह उपलब्धि हासिल की। वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस जीत से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी एवं कोच रिशांक अग्रवाल ने कहा प्रिया ने शारदा विश्वविद्यालय का नाम और ऊंचा कर दिया है, उसने इस उपलब्धि के लिए बहुत मेहनत की है और बताई हुई सारी तकनीक पर कार्य किया है।