– विरोध के बाद मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
– अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में दादरी नगर में जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अनुराग के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन एसडीएम दादरी को सौंपा। मांगे नहीं माने जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने किया।
तहसील तक निकाला जुलूस
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ता जारचा रोड स्थित पंडित मांगेराम शर्मा के यहां एकत्र हुए। यहां से सभी लोग अनुराग कश्यप मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए दादरी बाजार में जुलूस निकालते हुए दादरी तहसील पहुंचे। जहां प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर पीतांबर शर्मा ने कहा कि फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करते हुए मर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। जिसका विरोध संपूर्ण देश का ब्राह्मण समाज कर रहा है। उसी क्रम में आज दादरी में भी ब्राह्मण समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी करनी चाहिए। इस अवसर पर परमानंद शर्मा, उमेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, हरीश शर्मा, रामदत्त शर्मा, गायत्री तिवारी, पूजा शर्मा, अंकिता शर्मा, मांगेराम शर्मा, अनिल शर्मा, डालचंद शर्मा, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक पंडित, संजय शर्मा, परमानंद शर्मा, चंद्रभान शर्मा, दिनेश शर्मा, वीपी शर्मा, धनेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
