द न्यूज गली, नोएडा : सेक्टर 63 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सी 122 स्थित विंडसर कंपनी में दो स्टीम बॉयलर फटने से धमाके जैसे आवाज हुई कपड़े प्रेस करने वाली यह कंपनी में जब बॉयलर फटा तो कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए इससे कुछ कर्मचारियों को हल्की-फुलकी चोट आई है जिम कल 19 कर्मचारियों को चोट आने की बात पता चली है।
यह कर्मचारी हुए घायल
सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष, पंकज उम्र 26 वर्ष, मनोज पासवान उम्र 35 वर्ष, सुनीता उम्र 40 वर्ष, आशा रानी उम्र 27 वर्ष, भूमि उम्र 19 वर्ष, कल्प सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रमोद उम्र 38 वर्ष, रजनीश उम्र 18 वर्ष, लोकेश उम्र 19 वर्ष, सतेंद्र उम्र 35 वर्ष, पुष्पेंद्र उम्र 27 वर्ष, अतुल उम्र 30 वर्ष। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की स्थिति है सामान्य
पुलिस ने बताया कि सभी घायल सामान्य स्थिति में है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। मौके पर पुलिस अधिकारीगण मौजूद है। कानून व्यवस्था स्थापित है। इस घटना में कोई भी व्यक्ति जला/झुलसा नही है, न ही आगजनी हुई है। बॉयलर फटने के कारणों का पता किया जा रहा है।
