द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा मंडल अध्‍यक्ष अर्पित तिवारी ने सेक्‍टर स्‍वर्ण नगर में पार्टी का कार्यालय खोला। बुधवार को सांसद डाक्‍टर महेश शर्मा सहित पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं ने कार्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर महेश शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकता का मंत्र दिया। पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। इस दौरान उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्‍न मामलों में चर्चा भी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, त्रीय मंत्री आशीष वत्स, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी,दीपक नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, विजय रावल, महेश शर्मा,विलासपुर चेयरमैन संजय चेची, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी जी,सुनील भाटी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, रोहित शर्मा, वरुण धीमान, राघवेंद्र त्रिपाठी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।