द न्यूज गली, नोएडा : सेक्टर 58 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि हैरान कर देने वाला है। गांव बिशनपुरा में शनिवार देर रात एक युवक ने नशे में अपना ही प्राइवेट पार्ट कैंची से काट दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में युवक के अलावा एक महिला भी थी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
बिहार का रहने वाला है युवक
अब तक की जांच में पता चला है कि मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला नव युवक गांव बिशनपुरा में किराए के कमरे में रहता है। युवक के साथ महिला भी अक्सर रहती है। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि किराए पर रहने वाले युवक ने नशे में कैंची से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट लिया है।
दो साल से लिव इन में रह रहे है दोनों
महिला ने पुलिस को बताया है कि करीब दो साल से दोनों लिवइन रिलेशन में रह रहे है। महिला का पूर्व में किसी अन्य व्यक्ति से विवाह हुआ था। पति ने उसको छोड़ दिया था। उसके बाद से महिला युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
