-भाजपा ने शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित किया कार्यक्रम
-कार्यक्रम में युवा, महिला, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकार, अधिवक्ता सहित अन्‍य लोग हुए शामिल

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:भारतीय जनता पार्टी ने शारदा यूनिवर्सिटी में एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकार, अधिवक्ता सहित अन्‍य क्षेत्र के लोग शामिल हुए। सभी ने एक देश एक चुनाव की वकालत की। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह थे। उन्‍होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक प्रशासनिक सुधार है। देश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ और नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत चुनाव एक साथ हों तो एक चुनाव से देश के चुनाव संसाधनों का खर्च कम होगा।

देश के काम आएगा पैसा
धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 लोकसभा चुनाव पर लगभग एक लाख 24 हज़ार करोड़ ख़र्च आया। एक देश एक चुनाव से देश का लाखों करोड़ों रुपया बचेगा। यह पैसा देश की जनता के काम आयेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया, सांसद डाक्‍टर महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिलाध्‍यक्ष अभिषेक शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।