द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: 2 से 4 फरवरी तक छत्रसाल स्टेडियम में एनुअल रीजनल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्‍न स्‍कूलों की टीमों ने हिस्‍सा लिया। रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत साबित की। आयोजित सभी प्रतियोगिता में स्‍कूल के छात्रों ने जीत दर्ज की। जिसकी बदौलत रायन ग्रेटर नोएडा की टीम ओवरऑल विनर बनी। स्‍कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने विजेता सभी खिलाडियों को बधाई दी।

प्रतियोगिता के विजेता
बालिका वर्ग में U14 – रिले में दीवांशी, दीक्षा, यशस्वी, माही, U12 – 600m – आध्या वत्स, U12 – लॉन्ग जंप – यशवी, U14 – लॉन्ग जंप – माही नैन, U14 – 200m – दीवांशी, U12 – शॉट पुट – अद्विका, U12 – 100m – आन्या नागर, U12 – रिले – आन्या, सौम्या, विधि, आध्या वत्स, U10 – रिले – रूही भाटी, नायरा, पावनी गुप्ता, कृतिका, U8 – रिले – अकीरत, काव्या, भाव्या, मेधावी, U8 – 50m – अकीरत ने पहला स्‍थान प्राप्‍त किया।

बालक वर्ग
U10 – लंबी कूद – स्पर्श पटेल, U14 – लंबी कूद – कुणाल, U12 – 100 मीटर – कुंज यादव, U14 – 200 मीटर – कुणाल भाटी, U8 – 50 मीटर – कर्तवाया, U12 – 200 मीटर – केयूर, U12 – रिले – केयूर, कुंज, प्रतीक सिंह, आरव भाटी, U14 – टेनिस बॉल थ्रो – श्रेष्ठ, U10 – रिले – जीशान, स्पर्श पटेल, मयंक, दिग्विजय।