-सभी कार्यों के लिए प्राधिकरण ने जारी किए टेंडर
-प्राधिकरण अधिकारियों का दावा जल्द शुरू हो जाएंगे विकास कार्य
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टरों के साथ ही गांवों में भी विभिन्न विकास कार्य कराने की तैयारी कर ली है। कार्य कराने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। योजना के तहत प्राधिकरण के द्वारा करोड़ों रुपए का विकास कार्य कराया जाएगा। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद प्राधिकरण ने हल्दौनी, सेक्टर टेकजोन-4 व पल्ला गांव में शमशान घाट बनवाने के साथ ही मरम्मत का टेंडर भी जारी किया है। प्राधिकरण अधिकारियों का दावा है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सभी स्थानों पर विकास कार्य भी शुरू करा दिए जाएंगे।
यहां होंगे विकास कार्य
योजना के तहत सेक्टर चाई-3 में बाउंड्रीवाल की मरम्मत, चूहड़पुर खादर गांव में खेल मैदान की बाउंड्रीवाल बनाने के साथ ही वहां पर ओपन जिम उपकरणों का निर्माण, सेक्टर पाई-1 के अर्फोडेविल भवनों की आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग, धूममानिकपुर से आमका गांव तक आरसीसी नाली का निर्माण व सीसी रोड को ऊंचा करना, पतवाड़ी गांव में 6 प्रतिशत आबादी भूखंडों की रिसर्फेंसिंग का कार्य कराया जाएगा। साथ ही सेक्टर ईकोटेक-3, सेक्टर स्वर्ण नगरी, सेक्टर 37, सेक्टर 3, सेक्टर गामा दो, ईकोटेक 3, सेक्टर ईटा वन में वार्षिक अनुरक्षण के तहत भी काम कराया जाएगा।
