-आबकारी सिपाहियों को मुखबिर तंत्र और मजबूत करने की कही बात
-शराब की ओवर रेटिंग प्रकरणों में जीरो टॉलरेंस पर दिया बल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आबकारी सिपाहियों व अन्य के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। जिले में शराब की ओवर रेटिंग प्रकरणों में जीरो टॉलरेंस पर बल दिया गया। कहा गया कि ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर गोपनीय जांच करें, सत्यता मिलने पर दुकानदार पर तत्काल कार्रवाई करें। निर्देश दिया कि समस्त दुकानों पर ड्रिंक एंड ड्राइव की चेतावनी एवं सिटीज़न ऐप का फ्लैक्स बोर्ड लगा होना सुनिश्चित करें।

प्रिंट रेट डिस्प्ले अनिवार्य
आबकारी अधिकारी ने कहा कि मदिरा की दुकानों पर समस्त ब्रांड के प्रिंट रेट डिस्प्ले कराना सुनिश्चित करें। यदि दुकान पर प्रिंट रेट का बोर्ड लगा होगा तो शराब की ओवर रेटिंग बंद हो जाएगी। बीट सिपाटियों को निर्देश दिया कि आवंटित बीट में मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए अवैध मदिरा के बारे में जानकारी इकट्ठा करें एवं पूर्ण रूपेण रोक लगाने हेतु सतर्कता एवं गंभीरता से कार्य करें। टोल फ्री नंबर एवं समस्त पॉपुलर ब्रांड को डिसप्ले करने हेतु उनकी उपलब्धता दुकानों पर सुनिश्चित कराएं। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यह भी देखा जाए कि POS मशीन से शत प्रतिशत बिक्री हो।
