-आर्य समाज ने किया नत्थू सिंह का सार्वजनिक अभिनंदन
-शुगर, बीपी सहित नहीं है अन्य कोई बीमारी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के साक्षी रहे दनकौर के गांव अमरपुर निवासी चौधरी नत्थू प्रधान की उम्र 102 है। उन्होंने अपनी सात पीढीयों के साथ जन्मदिन मनाया। आर्य समाज ने नत्थू सिंह का सार्वजनिक अभिनंदन किया। आज के दौर में जहां लोग 30-40 की उम्र में ही विभिन्न बीमारियों की गिरफ्त में होते हैं वहीं 102 वर्ष की उम्र में भी नत्थू सिंह शुगर, बीपी सहित अन्य किसी भी प्रकार की बीमारियों से दूर हैं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के वह साक्षी रहे थे। देश की पहली संसद के लिए भी उन्होंने मतदान किया था।

युवाओं को करते हैं जागरूक
नत्थू सिंह पूरी तरह से प्राकृतिक जीवन जीते हैं, मौसम के अनुकूल ही भोजन करते हैं। उन्होंने अपने परिवार की सात पीढीयों को देखा है। खराब दिनचर्या, खानपान को लेकर वह आज भी युवाओं को जागरूक करते हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली की ओर जोड़ते हैं। सात पुत्र व दो पुत्री का उनका भरा पूरा परिवार है। उनके तीन सुपुत्र सरकारी सेवा से सेवानिवृत हैं। मास्टर धीरज नागर शिक्षा सेवा से, देवेंद्र सिंह अर्द्ध सैनिक बल से और राजेंद्र सिंह दिल्ली जल विभाग से। उनका 102 वां जन्म दिवस तथा उनके पोते एडवोकेट राजीव चौधरी के पोते दक्ष चौधरी का प्रथम जन्म दिवस परिवार के लोगों ने साथ-साथ ही मनाया। इस अवसर पर आर्य समाज के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश आर्य, आर्य सागर खारी, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव,गृह मंत्रालय के विशेष कार्यकारी रामवीर सिंह, आचार्य राजदेव,स्वामी वेदानंद ,नरपत , विजेंद्र प्रधान,वीर सिंह प्रधान, चरण सिंह प्रधान,राजेंद्र आर्य, महेंद्र आर्य, प्रदीप आर्य, पंडित धर्मवीर आर्य ,सुभाष आर्य, पवन आर्या, महावीर आर्य, महाशय किशनलाल, इंद्रवीर भाटी, रामशरण नगर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

