-उद्धाटन के बाद बनेगा प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
-एक्स पर साझा किए वीडियो में एयरपोर्ट संचालन के लिए जरूरी हर पहलु की दी जानकारी
द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्धाटन का इंतजार कर रहे लोगों के इंतजार की घडि़यां जल्द समाप्त होने वाली है। उत्तर प्रदेश के मख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को एक्स पर एयरपोर्ट के कार्य प्रगति का वीडियो साझा किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद अब एयरपोर्ट के उद्धाटन की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव की ओर से एक्स पर साझा किए गए वीडियो में एयरपोर्ट के संचालन के लिए जरूरी हर पहलु की प्रगति के बारे में बताया गया है। यहां टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर एयरपोर्ट सर्विलांस रडार और नेविगेशन सिस्टम तक हर प्रकार के उपकरण की व्यवस्था हो चुकी है। वीडियों में उन्होंने एयरपोर्ट की एक्सिस रोड से लेकर ईधन टैंक, ऑपरेशन सेंटर, जल और सीवेज व्यवस्था, चेक पोस्ट, टर्मिनल बिल्डिंग, घरेलू टर्मिनल काउंटर, ईगेटस, बैगेज हैंडलिंग, लाउंज, विमानों को खड़ा करने के लिए एप्रन, कार्गों टर्मिनल, सोलर फॉर्म, एटीसी ग्राउंड हैंडलिंग के वाहनों के लिए सीएनजी पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, रनवे, नेगिवेशन सिस्टम. टेक्सी-वे डत्यादि के कार्यों को दर्शाया गया है। कुल मिलाकर अब एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर हो चुका है। सिर्फ एयरोड्रम लाइसेंस से संबंधित औपचारिकताए पूरी की जा रही हैं, जो अब अंतिम चरण में है।
12 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रथम चरण 1334 हेक्टेयर में विकसित हुआ है। एयरपोर्ट के रनवे पर दिसंबर 2024 में इंडिगो के यात्री विमान को उतारकर ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा था। 2025 में रनवे पर छोटे विमान को उतारकर उपकरणों को परखा भी गया था। एयरपोर्ट बना रही कंपनी यमना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दो बार स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को यात्री बनाकर चेक इन, बोर्डिंग और बैगेज हैंडलिंग समेत अन्य यात्री सुविधाओं और सूरक्षा व्यवस्था को परखा था। उद्दाटन के बाद यह प्रदेश का पांचवां अंतरराष्टीय एयरपोर्ट होगा। अधिकारियों ने बताया कि आसपास के सेक्टरों में भूमि खरीदी जा रही है, एयरपोर्ट के आसपास के इलाके को भी यीडा ने विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है। एयरपोर्ट के आसपास सेक्टर-8, 8डी, 1 1, 4ए, 5ए और 5 को विकसित करने के लिए तेजी से भमि खरीदी जा रही है। सेक्टर-8 डी में लॉजिस्टिक और वेयर हाउस प्रस्तावित हैं। यीड सेक्टर-8डी के लिए थोरा और दयौरार गांव की जमीन खरीदी ज रही है। इसके अलावा आसपास विकसित होने वाली विकास परियोजनाओं को भी तेजी से अंतिम रूप देने की तैयारी है। दावा किया गया कि एयरपोर्ट से हर वर्ष लगभग 12 मिलियन यात्री उडान भर सकेंगे।
