द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) में नवप्रवेशी स्वागत समारोह अभियुदया 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान की समृद्ध परिसर संस्कृति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समारोह का प्रमुख आकर्षण सुप्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सचेत–परंपरा की सजीव प्रस्तुति रही। उनकी मधुर गायकी और प्रभावशाली मंच प्रदर्शन ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया तथा विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही डीजे जेनी के जोशीले संगीत ने समारोह में नई ऊर्जा भर दी और पूरा परिसर उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन पिया शर्मा ने किया। उनकी प्रभावशाली अभिव्यक्ति और आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी रोचक और यादगार बना दिया।

परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत
अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, एनआईईटी डॉ. नीमा अग्रवाल ने ने कहा कि अभियुदया केवल एक फ्रेशर्स कार्यक्रम नहीं है, यह हमारे विद्यार्थियों की परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत है। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) में हम प्रतिभा को निखारने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और पहले दिन से ही अपनत्व की भावना विकसित करने में विश्वास रखते हैं। यह भव्य आयोजन इस बात का प्रमाण है कि एनआईईटी विद्यार्थियों को केवल उत्कृष्ट शिक्षा ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक और संतुलित परिसर जीवन भी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच आपसी जुड़ाव को सुदृढ़ करते हैं, सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं तथा संस्थान की पहचान को क्षेत्र के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में और अधिक मजबूत बनाते हैं।