-गुर्जर महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हरीशचंद्र भाटी ने किया संगठन का विस्‍तार
-विजय सिंह पथिक की जयंती पर होगा भव्‍य आयोजन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन का विस्‍तार किया है। गुर्जर महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हरीशचंद्र भाटी ने वरिष्ठ समाजसेवी सविंदर भाटी तथा केपी कसाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्‍त किया है। संगठन में बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने पर सविंदर भाटी व केपी कसाना ने सभी का आभार जताया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 में स्थापित एक ऐतिहासिक एवं सामाजिक संगठन है। जिसके द्वारा देशभर में गुर्जर समाज की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा संगठनात्मक विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

भव्‍य आयोजन की तैयारी
संगठन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हरीशचंद्र भाटी ने बताया कि महासभा द्वारा महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्‍होंने बताया कि गुर्जर समाज में शिक्षा, महंगी शादियां व अन्‍य चीजों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सुनील भाटी (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), मनवीर नागर, नमित भाटी (नेशनल युवा कोऑर्डिनेटर), अशोक भाटी (जिला अध्यक्ष), प्रमोद भाटी (जिला युवा अध्यक्ष), सुभाष भाटी, सुनील चावड़ा, शशांक भाटी, नरेंद्र भाटी, पंकज रौसा, शिवमणि रौसा, जगत नागर, रूपेश भाटी, डॉ. नवीन भाटी, डॉ. जय कसाना, अजीत मुखिया, श्यामवीर भाटी, दीपक भाटी सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।