द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, सूरजपुर (गौतम बुद्ध नगर) पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होनेवाली इंडिया गठबंधन की विशाल रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने सभी समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारी संख्या में दिल्ली पहुँचने का आह्वान किया। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर ने अरविंद गिरी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए इंडिया गठबंधन की रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, एडवोकेट परमेंदर भाटी, मंसूब रिजवी, नादिर शाह, जगवीर नंबरदार , तरुण भारद्वाज, हैप्पी पंडित, मोनू गुर्जर, संजय दुजाना, राहुल अवाना, देव कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।