द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से संस्थान एवं क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। नई दिल्ली में आयोजित 8वें नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव-2026 में संस्थान को उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रबंधन शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज इन नॉर्थ इंडिया अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सीईओ डॉ. अमन आर्य को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, नवाचार एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘यंग एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2026’ प्रदान किया गया। संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 32 वर्षों का गौरवशाली अनुभव प्राप्त है। यह ग्रेटर नोएडा का प्रथम कॉलेज है, जिसने क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं प्रबंधन शिक्षा की नींव रखने और उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।